📲 ऐप इंस्टॉल करें
होम स्क्रीन पर जोड़ें — तेज़ और आसान
ज्योतिष कुण्डली — वैदिक ज्योतिष • कुंडली • वास्तु • AI मार्गदर्शनचालित

🕉️ आध्यात्मिक सामग्री

कहानी, आरती, मंत्र, पूजा विधि, चालीसा, भजन

← वापस
🪔 आरती Hanuman
👁 2455882 ❤️ 224741

हनुमान जी की आरती संपूर्ण

Hanuman Ji Ki Aarti Complete
भाषा:
हनुमान जी की आरती संपूर्ण
॥ श्री हनुमान जी की आरती ॥ आरती कीजै हनुमान लला की । दुष्ट दलन रघुनाथ कला की ॥ जाके बल से गिरिवर काँपे । रोग दोष जाके निकट न झाँके ॥ अंजनि पुत्र महाबलदाई । संतन के प्रभु सदा सहाई ॥ दे बीरा रघुनाथ पठाए । लंका जारि सिया सुधि लाए ॥ लंका सो कोट समुद्र सी खाई । जात पवनसुत बार न लाई ॥ लंका जारि असुर संहारे । सियारामजी के काज सँवारे ॥ लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे । आनि संजीवन प्राण उबारे ॥ पैठि पाताल तोरि जमकारे । अहिरावण की भुजा उखारे ॥ बाएँ भुजा असुर दल मारे । दाहिने भुजा संतजन तारे ॥ सुर नर मुनि आरती उतारें । जय जय जय हनुमान उचारें ॥ कंचन थार कपूर लौ छाई । आरति करत अंजना माई ॥ जो हनुमानजी की आरती गावै । बसि बैकुंठ परम पद पावै ॥ लंका विध्वंस किए रघुराई । तुलसीदास स्वामी कीर्ति गाई ॥ ॥ दोहा ॥ पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप । राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप ॥
Hanuman Ji Ki Aarti Complete
Complete Hanuman Ji Ki Aarti dedicated to Lord Hanuman for strength, devotion, protection and removal of obstacles.