📲 ऐप इंस्टॉल करें
होम स्क्रीन पर जोड़ें — तेज़ और आसान
ज्योतिष कुण्डली — वैदिक ज्योतिष • कुंडली • वास्तु • AI मार्गदर्शनचालित

🕉️ आध्यात्मिक सामग्री

कहानी, आरती, मंत्र, पूजा विधि, चालीसा, भजन

← वापस
🪔 आरती Shiva
👁 2555882 ❤️ 234741

शिव जी की आरती संपूर्ण

Shiv Ji Ki Aarti Complete
भाषा:
शिव जी की आरती संपूर्ण
॥ श्री शिव जी की आरती ॥ ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा । ब्रह्मा विष्णु सदाशिव, अर्द्धांगी धारा ॥ ॐ जय शिव ओंकारा ॥ एकानन चतुरानन पंचानन राजे । हंसासन गरुड़ासन वृषवाहन साजे ॥ ॐ जय शिव ओंकारा ॥ दो भुज चार चतुर्भुज दस भुज अति सोहे । त्रिगुण रूप निरखते त्रिभुवन जन मोहे ॥ ॐ जय शिव ओंकारा ॥ अक्षमाला वनमाला मुण्डमाला धारी । चंदन मृगमद सोहै भाले शशिधारी ॥ ॐ जय शिव ओंकारा ॥ श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे । सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे ॥ ॐ जय शिव ओंकारा ॥ कर मध्य कमंडल चक्र त्रिशूलधारी । सुखकारी दुखहारी जगपालनकारी ॥ ॐ जय शिव ओंकारा ॥ ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका । प्रणवाक्षर के मध्ये ये तीनों एका ॥ ॐ जय शिव ओंकारा ॥ काशी में विश्वनाथ विराजत नन्दी ब्रह्मचारी । नित उठ दर्शन पावत महिमा अति भारी ॥ ॐ जय शिव ओंकारा ॥ त्रिगुण स्वामी की आरती जो कोई नर गावे । कहत शिवानंद स्वामी मनवांछित फल पावे ॥ ॐ जय शिव ओंकारा ॥
Shiv Ji Ki Aarti Complete
Complete Shiv Ji Ki Aarti dedicated to Lord Shiva for peace, devotion, prosperity and spiritual awakening.