लक्ष्मी माता की आरती संपूर्ण
॥ श्री लक्ष्मी माता की आरती ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता ।
तुमको निशिदिन सेवत हरि विष्णु विधाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता ॥
उमा रमा ब्रह्माणी तुम ही जग माता ।
सूर्य चंद्रमा ध्यावत नारद ऋषि गाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता ॥
दुर्गा रूप निरंजनि सुख संपत्ति दाता ।
जो कोई तुमको ध्यावत ऋद्धि सिद्धि पाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता ॥
तुम पाताल निवासिनि तुम ही शुभदाता ।
कर्म प्रभाव प्रकाशिनि भवनिधि की त्राता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता ॥
जिस घर तुम रहती सब सद्गुण आता ।
सब संभव हो जाता मन नहीं घबराता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता ॥
तुम बिन यज्ञ न होते वस्त्र न कोई पाता ।
खान पान का वैभव सब तुमसे आता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता ॥
शुभ गुण मंदिर सुंदर क्षीरोदधि जाता ।
रत्न चतुर्दश तुम बिन कोई नहीं पाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता ॥
महालक्ष्मी जी की आरती जो कोई नर गाता ।
उर आनंद समाता पाप उतर जाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता ॥
स्थिर चर जगत बचावे कर्म प्रेर लाता ।
राम प्रताप मैया की शुभ दृष्टि चाहता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता ॥
Lakshmi Mata Ki Aarti Complete
Complete Lakshmi Mata Ki Aarti dedicated to Goddess Lakshmi for wealth, prosperity, happiness and success.