📲 Install App
Add to home screen — faster & offline
VaidikAstro — Vedic Wisdom • Astrology • Vastu • AI Guidance

🕉️ Spiritual Content

Kahani, Aarti, Mantra, Puja, Chalisa, Bhajan

← Back
🙏 Chalisa Sai Baba
👁 372211 ❤️ 32251

Sai Chalisa Complete

Language:
साईं चालीसा संपूर्ण
॥दोहा॥ श्री गणेश साई प्रभु, गुरुवर तुम्हे प्रणाम । स्वीकारो मम वंदना, हो सबके शुभ काम ॥ पहिले साईं के चरणों में, अपना शीश नमाऊँ मैं । कैसे शिर्डी साईं आए, सारा हाल सुनाऊँ मैं ॥ कौन है माता पिता कौन है, यह न किसी ने भी जाना । कहाँ जन्म साईं ने धारा, प्रश्न पहेली रहा बना ॥ कोई कहे अयोध्या के ये, रामचन्द्र भगवान हैं । कोई कहता साईं बाबा, पवनपुत्र हनुमान हैं ॥ कोई कहता मंगलमूर्ति, श्री गजानन हैं साईं । कोई कहता गोकुल मोहन, देवकी नन्दन हैं साईं ॥ शंकर समझे भक्त कई तो, बाबा को भजते रहते । कोई कह अवतार दत्त का, पूजा साईं की करते ॥ कुछ भी मानो उनको तुम, पर साईं हैं सच्चे भगवान । बड़े दयालु दीनबंधु, कितनों को दिया जीवनदान ॥ कई वर्षों तक रहा भटकता, योगी और सन्यासी सा । धीरे धीरे आ पहुँचा वह, शिर्डी ग्राम निवासी सा ॥ भक्तों ने जब दर्शन पाया, जीवन धन्य बना डाला । दुख संकट सब दूर हुए तब, बाबा ने जब हाथ संभाला ॥ धूनी रमाई द्वारकामाई, भक्तों का उद्धार किया । श्रद्धा सबूरी का संदेशा, जग में साईं ने प्रचार किया ॥ जो जन साईं ध्यान लगावै । दुःख दारिद्र निकट न आवै ॥ साईं नाम सदा जो गावै । सुख सम्पत्ति नित वह पावै ॥
Sai Chalisa Complete
Complete Sai Chalisa dedicated to Shirdi Sai Baba for blessings, peace, faith and patience.