📲 ऐप इंस्टॉल करें
होम स्क्रीन पर जोड़ें — तेज़ और आसान
ज्योतिष कुण्डली — वैदिक ज्योतिष • कुंडली • वास्तु • AI मार्गदर्शनचालित

🕉️ आध्यात्मिक सामग्री

कहानी, आरती, मंत्र, पूजा विधि, चालीसा, भजन

← वापस
🙏 चालीसा Krishna
👁 421116 ❤️ 37111

कृष्ण चालीसा संपूर्ण

Krishna Chalisa Complete
भाषा:
कृष्ण चालीसा संपूर्ण
॥दोहा॥ बंशी शोभित कर मधुर, नील जलद तन श्याम । अरुण अधर जनु बिम्ब फल, नयन कमल अभिराम ॥ जय यदुनंदन जय जगवंदन । जय वसुदेव देवकी नंदन ॥ जय यशुदा सुत नन्द दुलारे । जय प्रभु भक्तन के रखवारे ॥ जय नटनागर नाग नथैया । कृष्ण कन्हैया धेनु चरैया ॥ पुनि नख पर प्रभु गिरिवर धारो । आओ दीनन कष्ट निवारो ॥ वंशी मधुर अधर धरि टेरी । होवें पूर्ण विनय यह मेरी ॥ आओ हरि पुनि माखन चाखो । आज लाज भक्तन की राखो ॥ गोल कपोल चिबुक अरुनारे । मृदु मुस्कान मोहिनी डारे ॥ रंजित राजीव नयन विशाला । मोर मुकुट बैजंती माला ॥ कुंडल श्रवण पीत पट आछे । कटि किंकिनी काछनी काछे ॥ नील जलज सुंदर तनु सोहे । छवि लखि सुर नर मुनि मन मोहे ॥ मस्तक तिलक अलक घुँघराले । आओ कृष्ण बाँसुरी वाले ॥ करि पय पान पूतनहिं तारयो । अघ बक कागासुर संहारयो ॥
Krishna Chalisa Complete
Complete Krishna Chalisa dedicated to Lord Krishna for love, devotion and divine grace.