📲 Install App
Add to home screen — faster & offline
VaidikAstro — Vedic Wisdom • Astrology • Vastu • AI Guidance

🕉️ Spiritual Content

Kahani, Aarti, Mantra, Puja, Chalisa, Bhajan

← Back
🪔 Aarti Krishna
👁 3055881 ❤️ 284741

Shri Krishna Ji Ki Aarti Complete

Language:
श्री कृष्ण जी की आरती संपूर्ण
॥ श्री कृष्ण जी की आरती ॥ आरती कुंज बिहारी की । श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥ गले में बैजंती माला । बजावै मुरली मधुर बाला ॥ श्रवण में कुण्डल झलकाला । नंद के आनंद नंदलाला ॥ गगन सम अंग कांति काली । राधिका चमक रही आली ॥ लतन में ठाढ़े बनमाली । भ्रमर सी अलक कस्तूरी तिलक ॥ चंद्र सी झलक ललित छवि श्यामा प्यारी की ॥ श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥ कनकमय मोर मुकुट बिलसै । देवता दर्शन को तरसैं ॥ गगन सों सुमन राशि बरसै । बजे मुरचंग मधुर मृदंग ॥ ग्वालिन संग अतुल रति गोप कुमारी की ॥ श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥ जहाँ ते प्रकट भई गंगा । सकल मन हारिणि श्री गंगा ॥ स्मरण ते होत मोह भंगा । बसी शिव शीश जटा के बीच ॥ हरै अघ कीच चरण छवि श्री बनवारी की ॥ श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥ चमकती उज्ज्वल तट रेनू । बज रही वृंदावन वेणू ॥ चहुँ दिसि गोपी ग्वाल धेनू । हँसत मृदु मंद चाँदनी चंद ॥ कटत भव फंद टेर सुन दीन दुखारी की ॥ श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥ आरती कुंज बिहारी की । श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥
Shri Krishna Ji Ki Aarti Complete
Complete Shri Krishna Ji Ki Aarti dedicated to Lord Krishna for devotion, peace, happiness and divine blessings.