📲 Install App
Add to home screen — faster & offline
VaidikAstro — Vedic Wisdom • Astrology • Vastu • AI Guidance

🕉️ Spiritual Content

Kahani, Aarti, Mantra, Puja, Chalisa, Bhajan

← Back
🪔 Aarti Saraswati
👁 3455882 ❤️ 324741

Saraswati Mata Ki Aarti Complete

Language:
सरस्वती माता की आरती संपूर्ण
॥ श्री सरस्वती माता की आरती ॥ जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता । सद्गुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता ॥ जय सरस्वती माता ॥ चंद्रवदनि पद्मासिनि, धृति मंगलकारी । सोहे शुभ हंस सवारी, अतुल तेजधारी ॥ जय सरस्वती माता ॥ बाएँ कर में वीणा, दाएँ कर माला । शीश मुकुट मणि सोहे, गल मोतियन माला ॥ जय सरस्वती माता ॥ देवि शरण जो आए, उनका उद्धार किया । पैठि मंथरा दासी, रावण संहार किया ॥ जय सरस्वती माता ॥ विद्या ज्ञान प्रदायिनि, ज्ञान प्रकाश भरो । मोह अज्ञान अंधेरा, हृदय से दूर करो ॥ जय सरस्वती माता ॥ धूप दीप फल मेवा, माँ स्वीकार करो । ज्ञान चक्षु दे माता, जग उद्धार करो ॥ जय सरस्वती माता ॥ माँ सरस्वती की आरती जो कोई नर गावे । हितकारी सुखकारी ज्ञान भक्ति पावे ॥ जय सरस्वती माता ॥ वीणा पुस्तक धारिणी, शुभ्र वस्त्रधारी । भक्त जनों की माता, तुम हो हितकारी ॥ जय सरस्वती माता ॥ बुद्धि विवेक प्रदान करो माँ, विनती सुन लो मेरी । अज्ञान तिमिर मिटाओ माता, कृपा करो भवानी ॥ जय सरस्वती माता ॥ जो श्रद्धा से आरती गावे, मनवांछित फल पावे । विद्या बुद्धि सुख समृद्धि, जीवन सफल बनावे ॥ जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता ॥
Saraswati Mata Ki Aarti Complete
Complete Saraswati Mata Ki Aarti dedicated to Goddess Saraswati for wisdom, education, knowledge and success.