📲 Install App
Add to home screen — faster & offline
VaidikAstro — Vedic Wisdom • Astrology • Vastu • AI Guidance

🕉️ Spiritual Content

Kahani, Aarti, Mantra, Puja, Chalisa, Bhajan

← Back
🪔 Aarti Vishnu
👁 3155881 ❤️ 294741

Vishnu Bhagwan Ki Aarti Complete

Language:
विष्णु भगवान की आरती संपूर्ण
॥ श्री विष्णु भगवान की आरती ॥ ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे । भक्त जनों के संकट, क्षण में दूर करे ॥ ॐ जय जगदीश हरे ॥ जो ध्यावे फल पावे, दुःख बिनसे मन का । सुख संपत्ति घर आवे, कष्ट मिटे तन का ॥ ॐ जय जगदीश हरे ॥ मात पिता तुम मेरे, शरण गहूँ मैं किसकी । तुम बिन और न दूजा, आस करूँ जिसकी ॥ ॐ जय जगदीश हरे ॥ तुम पूर्ण परमात्मा, तुम अंतर्यामी । पारब्रह्म परमेश्वर, तुम सबके स्वामी ॥ ॐ जय जगदीश हरे ॥ तुम करुणा के सागर, तुम पालनकर्ता । मैं सेवक तुम स्वामी, कृपा करो भर्ता ॥ ॐ जय जगदीश हरे ॥ तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति । किस विधि मिलूँ दयामय, तुमको मैं कुमति ॥ ॐ जय जगदीश हरे ॥ दीनबंधु दुःखहर्ता, ठाकुर तुम मेरे । अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे ॥ ॐ जय जगदीश hरे ॥ विषय विकार मिटाओ, पाप हरो देवा । श्रद्धा भक्ति बढ़ाओ, संतों की सेवा ॥ ॐ जय जगदीश हरे ॥ तन मन धन सब कुछ है तेरा । तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा ॥ ॐ जय जगदीश हरे ॥ ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे । भक्त जनों के संकट, क्षण में दूर करे ॥
Vishnu Bhagwan Ki Aarti Complete
Complete Vishnu Bhagwan Ki Aarti dedicated to Lord Vishnu for peace, devotion, protection and prosperity.